फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन ठीक होने से शुरू हो गईं लीवर किडनी की जांचे

विज्ञापन
बुधवार को प्रकाशित खबर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से लिवर, किडनी समेत कई जांच ठप थीं। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। बुधवार को मशीनें सही होने के बाद जांचे भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में रोजाना लैब में करीब 200 मरीजों की लिवर, किडनी समेत प्रमुख जांचे की जाती है। जिला अस्पताल में मंगलवार को बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब हो जाने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी थी। जानकारी होने पर अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। अधिकारियों ने कर्मचारी बुलाकर मशीन को सही करवाया। जिससे जांचे शुरू हो गईं। लैब प्रभारी संजय पाल ने बताया कि बायोकैमिस्ट्री मशीन को सही करा दिया गया है। जिससे लिवर, किडनी, आरए फैक्टर समेत जांचे शुरू कर दी गईं हैं।

लैब में सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें