फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से नगदी समेत एक लाख रुपये की गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के पहरा गांव के एक मकान में आग लगने से नगदी समेत एक लाख कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर रंजिशन आग लगाए जाने का आरोप लगा तहरीर थाने में दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पहरा गांव निवासी सतीश कहार शनिवार की रात घर पर था। तभी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक मकान में रखी 35 हजार रुपये, छह क्विंटल खाद्यान्न, गृहस्थी का सामान जल गया।
पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिस पर दबंगों ने मारपीट कर दी थी। इसी खुन्नस के चलते उसके मकान में आग लगाई गई। पीड़ित परिवार ने सदर तहसील पहुंच एसडीएम जितेंद्र कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें