फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से घर पर नहीं बना था खाना, चंदे से हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। तालाब में डूबने से श्रमिक की मौत के मामले में घर पहुंचे अफसर आर्थिक हालात देखकर दंग रह गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सहयोग कर मृतक का अंतिम संस्कार कराया। दो दिन से घर में खाना न बनने की जानकारी पर विभाग ने रात में ही पात्र गृहस्थी कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के मोहल्ला भैंसासुर निवासी शशिकुमार सक्सेना का शव शनिवार की सुबह गुमान बिहारी तालाब में मिला था। रविवार को जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने मौके पर पहुंचकर हर योजना का लाभ एक सप्ताह में दिलाने की बात कही। पत्नी ऊषा ने बताया कि दो दिन से घर में अनाज का एक दाना नहीं है। खाना तक नहीं बना है। जिस पर एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित ने तत्काल पारिवारिक लाभ योजना से लाभांवित किए जाने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक चरखारी राजेश वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात तत्काल के तौर पर ऊषा के नाम पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी कर दिया। तीन दिन के बाद अंत्योदय कार्ड सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें