कुलपहाड़/चरखारी। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को कोतवाली व थानों में थाना समाधान दिवस के आयोजन हुए। कुलपहाड़ में डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने शिकायतें सुनीं। जमीनी विवाद से संबंधित आईं चार शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में कुलपहाड़ निवासी कृष्णमुरारी, सुगिरा निवासी शिवनारायण, ननवारा निवासी प्रदीप कुमार व पनारा निवासी नरेंद्र सिंह ने दबंगों द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। शिवनारायण व कृष्ण मुरारी की शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमें भेजीं गईं। पंचायत सचिव के समाधान दिवस पर न आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार एसडीएम अरुण दीक्षित व सीओ तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अजनर संवाद के अनुसार लाखन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सात मामले आए। जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ।