फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सफाईकर्मियों के ईपीएफ का एक करोड़ रुपये डकार गई कंपनी

Wed, 20 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका चरखारी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की ईपीएफ की करीब एक करोड़ रुपये कंपनी डकार गई। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर गड़बड़झाले का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम गजल भारद्वाज से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी आदित्य बाल्मीकि, सुमित, आनंद, प्रेमशंकर, अनिल, सत्यम, मिथुन, दिनेश आदि ने डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि वह नगर पालिका चरखारी में ठेका सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारियों का माह जून 2022 से अभी तक नोएडा की एक कंपनी के ठेकेदार ने विभागीय कर्मचारियों से मिलकर ईपीएफ में कम धनराशि जमा की और करीब एक करोड़ रुपये का गड़बड़झाला किया गया। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार अधिशासी अभियंता से की गई लेकिन नौकरी से निकालने की धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया गया। ईपीएफ की रकम में गड़बड़झाला होने से वह परेशान हैं। सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ का रुपया दिलाया जाए और दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि, कर्मचारियों का उत्पीड़न रुक सके। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें