फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक

Sun, 22 Nov 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के उपरांत तहसील परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने पोलियो को जड़ खत्म करने पर जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर तहसील से सुबह आठ बजे स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील परिसर, मेन बाजार, ऊदल, आल्हा चौक होते हुए तहसील परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में बच्चे हाथों पर स्लोगन लिखी तख्तियां, बैनर लेकर चल रहे थे। रैली में पंचमष बाल मंदिर, सरस्वती शिक्षा प्राथमिक हाईस्कूल, जनता जूनियर हाईस्कूल, शेरमाता कांनवेंट, सरस्वती ज्ञान मंदिर सहित एक दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
 पल्स पोलिया गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि पोलियो एक वायरस से फैलता है जो पोलियो ग्रस्त बच्चों के मल से पोलियो वायरस वातावरण में फैलकर खाने पीने की सामग्री में मिल जाता है, जिससे यह वायरस बच्चों के अंदर पहुंच जाते हैं और बच्चे को विकलांग बना देता है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद शून्य से पांच वर्ष आयु वाले बच्चों को अवश्य पिलाए। रविवार को प्रत्येक मोहल्ले में बूथ लगाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि बूथ में जाकर बच्चे को दवा पिलाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पड़ोस का कोई भी बच्चा छूट जाता है तो उसका नुकसान आपके बच्चे को भी हो सकता है। इस मौके पर डा. बीपी वर्मा, डा. सुरेंद्र प्रसाद, राजकिशोर, ममता अहिरवार, दाऊ तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें