चरखारी/कुलपहाड़। अलग-अलग स्थानों पर महिला व युवक के शव फंदे पर लटकते मिले। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव निवासी अनिल प्रजापति अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पत्नी रामकली (22) ने कमरे में रस्सी के फंदे से झूल गई। परिजनों ने कुलपहाड़ पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि मामले की संदिग्धता को देखते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चरखारी संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बमरारा गांव निवासी हरीराम उर्फ हरीदास (32) रविवार की सुबह घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका कस्बा चरखारी के रायनपुर मंडी के पीछे एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।