फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कृषि मंत्री ने समिति का निरीक्षण कर किसानों से लिया फीडबैक

Tue, 30 Sep 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 32 परिचय-समिति में किसानोंं से जानकारी लेते कृ​षिमंत्री सूर्यप्रताप शाही। संवाद
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही सोमवार को एक दिवसीय भ्रमण पर महोबा पहुंचे। उन्होंने हमीरपुर जिला कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड व सहकारी समिति का निरीक्षण किया। किसानोंं को बताया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जो उर्वरक सरकारी समितियों में है, वही उर्वरक निजी दुकानों में भी किसानाें के लिए उपलब्ध है। किसान समितियों के साथ निजी दुकानोंं से भी आवश्यकता अनुसार उर्वरक ले सकते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने साधन सहकारी समिति कबरई में खाद वितरण और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में महोबा में अधिक खाद की आपूर्ति हुई है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसानों को खाद व कृषि संसाधनों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानोंं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए योजनाएं लगातार जारी रहेंगी। किसान विभाग के दर्शन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन कराने वाले किसानों को चना, मूंग, मटर, अलसी व सरसों के बीजों की निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कबरई के किसान कमलेश से फोन पर वार्ता कर खाद की जानकारी ली। इस मौके पर एमएमलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें