फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो डिग्री लुढ़का तापमान, आज आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 11 परिचय-तेज धूप से बचाव कर निकलतीं युवतियां। संवाद - फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती में मौसम का मिजाज बदल रहा है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप और शाम को बादलों की आवाजाही से मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। बादल छाए रहे लेकिन 10 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप तीखी होती गई। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने लगी। धूप व गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। हालांकि की शाम के समय फिर बादलोंं की आवाजाही होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 34 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि अगले दो-तीन दिन आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी होने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें