फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां ने फोन दिलाने से किया मना तो किशोरी ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में मां ने फोन दिलाने से मना किया तो सातवीं की छात्रा ने सोमवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी कमलेश राजपूत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ममता बच्चों के साथ घर पर रहती है। बड़ी बेटी काजल की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी प्राची राजपूत (14) कस्बे के सीबी रमन स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। सोमवार की शाम प्राची ने दुकान से मोबाइल दिलाने की जिद की थी जिस पर मां ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। देर रात तक जब छात्रा का कोई आहट नहीं मिला तो परिजन को आशंका हुई। कमरे में झांककर देखने पर छात्रा का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों और पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला। अचेत अवस्था में छात्रा को सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि प्राची 10 हजार रुपये मोबाइल खरीदने के लिए रखी थी। वह मोबाइल लेने की जिद कर रही थी। मां ने मोबाइल खरीदने से मना कर दिया। जिस पर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें