बेलाताल (महोबा)। आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में कस्बा बेलाताल में चल रही रामलीला में रविवार की रात कैकेई मंथरा संवाद व राम वनवास की लीला का मंचन किया गया।
भगवान राम, माता सीता व भाई लक्ष्मण के वन जाने के दौरान श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। दशरथ की भूमिका निभा रहे पप्पू तिवारी का अभियन सराहा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि भोपाल के अपर पुलिस अधीक्षक अतीक अहमद ने भगवान श्रीराम का माल्यार्पण कर आरती उतारी। मंच के अध्यक्ष इंद्रपाल रिछारिया ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. कौशल सोनी, सुरेश राठौर, आदित्य नारायण शर्मा, बृजभूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)