फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लीग मुकाबलों में पटना, निवाड़ी, अंडवारा व प्रयागराज की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बछेछरकलां गांव में दो दिवसीय अंतरजनपदीय महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार से आगाज हो गया। पहले दिन महिला वर्ग के चार लीग मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शनिवार को विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

ग्राम प्रधान रणविजय के पिता स्व. शीतल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत और अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने फीता काटकर किया। महिला वर्ग का पहला मुकाबला विजयपुर व पटना की टीम के बीच हुआ। इसमें पटना की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में निवाड़ी ने प्रयागराज की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरे मुकाबले में अंडवारा ने अरघटमऊ और चौथे मैच में प्रयागराज ने आजमगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका लकी शर्मा, सुनील राजपूत व जीतेंद्र मिश्रा ने निभाई जबकि संचालन दिनेश पांचाल ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कबड्डी अच्छा खेल है। इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। इससे खेल प्रतिभाओं में निखार आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें