फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजों ने दस लाख कीमत के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए टप्पेबाजों ने 10 लाख के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक की।
विज्ञापन

कस्बा खन्ना निवासी मिलन सोनी की कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बे के मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक दुकान पहुंचे और सोने के जेवर खरीदने की बात कही। उन्होंने सोने के लॉकेेट से भरा डिब्बा रख दिया और छोटे-बड़े साइज की लॉकेट दिखाने लगा। इस दौरान युवकों ने अन्य जेवर मंगाए। जिसे लेने के लिए दुकानदार अंदर की ओर गया। तभी टप्पेबाज 200 ग्राम वजन के सोने के लॉकेट से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गए।
युवकों के लापता होने और 10 लाख कीमत के जेवर गायब होने पर दुकानदार ने बाइक से आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। घटना की सूचना तत्काल थाना खन्ना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से जानकारी लेकर समीप में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें