फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा से बिरारी तक रेल लाइन के दोहरीकरण का सर्वे पूरा

Tue, 17 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन महोबा से खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए बिरारी तक रेललाइन दोहरीकरण का सर्वे पूरा हो चुका है। अब निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसे मंजूरी मिलने के बाद पूरी रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। फिलहाल, ललितपुर से बिरारी तक रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच रेल लाइन का संचालन 26 अप्रैल 2013 को शुरू हुआ था। एक पैसेंजर ट्रेन पहले ललितपुर और टीकमगढ़ के बीच चलाई गई थी।
इसके बाद टीकमगढ़ से खजुराहो तक रेल लाइन का विस्तार किया गया और फिर ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। धीरे-धीरे ललितपुर से होते हुए खजुराहो के बीच पैसेंजर ट्रेन के अलावा अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को बढ़ाया गया।
अब इस रूट पर नई दिल्ली-खजुराहो वंदेभारत समेत लगभग दस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रेल रूट पर ललितपुर से महोबा की दूरी 229 किमी है। ललितपुर से बिरारी तक दोहरीकरण का काम जारी है जबकि बिरारी से महोबा तक सर्वे भी पूरा हो चुका है। इससे अब महोबा से खजुराहो की ओर से जाने वाली रेल लाइन का भी दोहरीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें