फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एक घंटे की झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, पारा लुढ़का

Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बूंदाबांदी के साथ मंगलवार की शाम को एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान दो डिग्री और लुढ़क गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के जानकारों ने इस सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद शाम करीब छह बजे एक घंटे तक झमाझम बारिश से शहर की गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 63 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार भी तेज रह सकती है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज होगी। जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
-
पुलिया जाम होने से जलमग्न हुआ मार्ग
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी के भरवारा गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया जाम होने से सड़क पर जलभराव हो गया। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत हुई। कीचड़युक्त पानी से चलकर ग्रामीणों का आना-जाना हुआ। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। रामप्रताप, भूरा, पप्पू, प्रमोद आदि का कहना है कि पुलिया जाम होने से जलभराव हो रहा है। अभी तो यह पहली बारिश है। वर्षाकाल में हालात और खराब होंगे। उन्होंने पुलिया और नालियों की सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें