फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकपत्रों की प्रतियां जलाकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 04 परिचय-आल्हा चौक में अंकपत्रों की प्रतियां जलाते छात्र।
विज्ञापन

अंकपत्रों की प्रतियां जलाकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
-परीक्षा परिणाम में 80 फीसदी छात्रों को फेल किए जाने पर आक्रोश
-परीक्षा परिणाम पुन: जांचने के बाद घोषित कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/चरखारी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ महाविद्यालयों के बीएससी द्वितीय व एमए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 80 फीसदी छात्रों को फेल किए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बाद में आल्हा चौक में परीक्षा परिणाम की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल और कुलपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
एबीवीपी के सह जिला संयोजक गजेंद्र साहू के नेतृत्व में आकाश, कुलदीप, आरजू, फिजा खातून, निशा, भारती, मोहनी, अमृता, सोनम समेत 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आल्हा चौक में प्रदर्शन कर अंकपत्रों की प्रतियां जलाईं। कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित करने में भारी अनियमितता बरती गई है। जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में हैं। अधिकांश छात्रों को प्रैक्टिकल में भी फेल कर दिया गया है। उन्होंने परीक्षा परिणाम संशोधित कर जारी किए जाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार एबीवीपी के अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एसडीएम रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवनंदन राजपूत, पवन कुशवाहा, मोहित घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें