फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतका आकांक्षा की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के भगतसिंह नगर में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के छल्ले से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगतसिंह नगर निवासी रामसजीवन कुशवाहा की पुत्री आकांक्षा (18) अखंड इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। तभी आकांक्षा 100 मीटर की दूरी पर बने दूसरे मकान में चली गई। जहां उसनेे पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को परिजन जब दूसरे मकान में पहुंचे तो आकांक्षा का शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी।
मृतका के पिता ने बताया कि उसके सात पुत्रियां व एक पुत्र है। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। आकांक्षा सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पुत्री ने यह कदम क्यों उठाया। यह किसी के समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें