फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कबरई के ग्राम पिपरामाफ के मजरा संकट मोचन पठारी में मूल सुविधाओं की कमी है। इससे जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अपनी परेशानी बताई। प्रार्थना पत्र देकर सात दिन के अंदर विद्युतीकरण व सड़क निर्माण न कराए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम पिपरामाफ के मजरा संकट मोचन पठारी निवासी शिवम, वीरेंद्र, रामअवतार, कमलेश रैकवार, हरिराम, राममिलन, नीरज आदि ने डीएम वीरेश्वर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिपरामाफ से जुड़ा मजरा में छह दशक से मूल सुविधाएं की कमी है।

धरना प्रदर्शन भी किया फिर भी विद्युतीकरण एवं पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। अब ग्रामीणों ने सुविधाओं के लिए आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याएं न सुलझी तो ग्रामीण महोबा तहसील में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डीएम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें