फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब खुदाई में सुस्ती पर डीएम ने लगाई फटकार

Mon, 20 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
मदन सागर का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदेल कालीन तालाबों की खुदाई बारिश से पहले कराए जाने को लेकर प्रशासन गंभीर है। सोमवार को डीएम वीरेश्वर सिंह ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ मदन सागर व कीरत सागर का निरीक्षण किया। मदन सागर में खुदाई बेहद धीमी होने से डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने तालाब खुदाई के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चंदेल कालीन तालाबों की पहली बार खुदाई होने से न सिर्फ तालाब अपने पुराने वैभव में दिख रहे है, बल्कि बेहतर बारिश होने पर यह तालाब अपनी पूरी भंडारण क्षमता के साथ भर सकेंगे। शहर के ऐतिहासिक मदन सागर व कीरत सागर में तालाब खुदाई का काम चल रहा है। सोमवार को डीएम वीरेश्वर सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तालाबों का निरीक्षण किया। मदन सागर तालाब के निरीक्षण में खुदाई का काम बेहद सुस्त मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कीरत सागर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने आल्हा मंच के समीप मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया। कीरत सागर तालाब की खुदाई अंतिम चरण में है। डीएम ने मानसून आ जाने पर तीन दिन के अंदर तालाबों की खुदाई का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें