फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुण का स्पोर्ट्स कॉलेज मेरठ में चयन

विज्ञापन
तरुण समाधिया। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। तरुण समाधिया का स्पोर्ट्स कॉलेज मेरठ में चयन हो गया है। चयन के बाद गुरुवार को गांव पहुंचे होनहार का परिजनों व ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वीआर क्रिकेट अकादमी महोबा के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज तरुण समाधिया मामना गांव के रहने वाले हैं। पिता प्रमोद ने बताया कि बेटे की रुचि शुरुआत से ही क्रिकेट में रही है। तरुण का चयन मेरठ के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। तरुण समाधिया ढाई साल से जिले की वीआर क्रिकेट एकेडमी में सीनियर कोच अब्दुल तारिक व सहायक कोच सलमान हाशमी से ट्रेनिंग ले रहे थे। वीआर क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष डॉ कालीचरण अनुरागी, रामकुमार पटेल, उपाध्यक्ष अमित श्रोतीय, सौरव शर्मा ने तरुण को माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें