फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पत्रकार इलेविन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नव वर्ष को लेकर रविवार को पुलिस इलेविन व पत्रकार इलेविन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेविन ने पत्रकार इलेविन को 71 रनों से हराया। पुलिस टीम के खिलाड़ी नेम कुमार को मैन ऑफ दी मैच व प्रवीण कुमार को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला।
विज्ञापन

मैत्री मैच का शुभारंभ एसडीएम पीयूष जायसवाल व चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी ने फीता काटकर किया। पुलिस इलेविन के कप्तान कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में टीम ने 184 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेविन की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिससे पुलिस इलेविन ने यह मुकाबला 71 रन से जीत लिया। सीओ उमेशचंद्र ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर व्यापारी कैलाश गोस्वामी, फरदीन, अरुण द्विवेदी, नरेंद्र नायक, हनीफ, अब्दुल गफ्फार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें