फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सपा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न छोटे-छोटे दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सपा से गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल के मुकेश उपाध्याय, प्रसपा के मोहम्मद लईक, सुहेलदेव पार्टी के जीतू महाराज, जनक्रांति पार्टी के अमित राजपूत, अपना दल के सुरेंद्र सिंह पटेल, दद्दू पार्टी के ग्यासी प्रसाद अहिरवार शामिल हुए। जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव दिए। तय किया गया कि जोनलवार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जोनल सेक्टर व बूथ प्रभारियों की समीक्षा होगी।
बैठक में चौधरी छत्रपाल सिंह यादव, नियाज मोहम्मद, सिद्घगोपाल साहू, कुंभकरण यादव, भागीरथ नगायच, शोभालाल, बाबू मंसूरी, अनीस जॉन, योगेश योगी, अनिल सम्राट यादव समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें