फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विशेष सचिव ने शिक्षा और स्वास्थ्य की हकीकत देखी

Sun, 01 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग के विशेष सचिव व नोडल अधिकारी अमित सिंह बंसल ने शनिवार को नीति आयोग की टीम के साथ ग्राम पंचायत श्रीनगर व सिजहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इंग्लिश मीडियम मॉडर्न प्राइमरी विद्यालय में टेलिस्कोप 3-डी स्क्रीन व एस्ट्रोनॉमी लैब की इसकी सराहना की। सीएचसी श्रीनगर में मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सबसे पहले इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट क्लासेस, इंटरएक्टिव पैनल और टच टेबल टीएलएम को देखा। विद्यालय की सुंदरता व रखरखाव को देख स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में लगे टेलिस्कोप 3-डी स्क्रीन व एस्ट्रोनॉमी लैब को सूक्ष्मता से देखा। प्रधानाध्यापिका रामकुमारी नायक ने विशेष सचिव को टेलिस्कोप आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में डॉ. अजय कुमार सिंह से जानकारी ली। बताया कि प्रतिदिन सौ मरीज अस्पताल में आते हैं। उन्होंने अस्पताल में होने वाले प्रसव के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद विशेष सचिव का काफिला पंचायत भवन पहुंचा। उन्होंने ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान सीडीओ हरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, बीएसए राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें