फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऑक्सीजन का प्रेशर कम देख जेडी नाराज, लगाई फटकार

Sun, 01 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल व ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट चलवाकर देखने पर प्रेशर से सप्लाई न मिलने पर जेडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे जेडी ने निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट चालू करवाकर देखा। कमी मिलने पर सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों में पहुंच प्लांट से हर बेड में होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति देखी। प्लांट के पीछे मेडिकल अपशिष्ट व गंदगी देख सफाईकर्मियों को बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आपात स्थिति से निपटने के हर इंतजाम करने को कहा। ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर से वार्डों व अन्य जगह सप्लाई दिए जाने पर जेडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर का एक ही जगह इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें