श्रीनगर (महोबा)। पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र ने थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा मिशन हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस संपत्ति ग्रह माल खाना समेत भोजनालय एवं आरक्षी बैरकों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने महिला उत्पीड़न, एससी एसटी एक्ट, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर देखे। थाना परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, एसएसआई लाखन सिंह, एसआई हेमराज, राजेंद्र प्रकाश हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। (संवाद)