फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में अपूर्ण मिले अभिलेख, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक जैतपुर कार्यालय में औचक निरीक्षण कर अभिलेख चेक किए। निरीक्षण में भारी खामियां मिलीं। उन्होंने पटल लिपिकों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डॉ हरिचरण ने निरीक्षण के दौरान लेखाकार विभाग के अभिलेख अपूर्ण पाये गए, ग्रांट रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिले। आयकर कटौती रायल्टी के अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर लेखाकार जुबेर की लापरवाही पर भारी असंतोष जताया। मनरेगा सहायक स्वरूपा नंद त्रिपाठी जानकारी नही दे सके तथा मनरेगा कार्य के अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। स्थापना विभाग के अभिलेखों का निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेख सही पाए गए। वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार के कार्य से संतुष्ट दिखे। उधर कार्य में लापरवाही पर लेखा कार्य जुबेर व सहायक लेखाकार स्वरूपानंद त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के वैयक्तिक सहायक परमेश्वर दीन व खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
अनुपस्थित दो अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा
बेलाताल (महोबा)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण सिंह ने ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में कहा कि ब्लाक के अधिकारी मिलकर कबूतरों के डेरों पर जाकर बैठक करेंगे तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का सुझाव देंगे। बैठक में अनुपस्थित लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता घनश्याम वर्मा आरईएस अवर अभियंता राजेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें