फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी के बिना समाज का कायाकल्प संभव नहीं- मैथानी

विज्ञापन
प्रबुद्घ वर्ग के सम्मेलन में बोलते विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। देश को नई-दिशा देने का काम समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने किया है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। आज भारत की तरफ पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रबुद्घ वर्ग की भागीदारी के बिना समाज का कायाकल्प संभव नहीं है।
विज्ञापन

यह बात रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित महोबा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि कानपुर गोविंद नगर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कही।
सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि योगी सरकार ने प्रबुद्ध जन का ख्याल रखा है। अपराध मुक्त, भयमुक्त सुशासन, संस्कृति, महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता इन सभी नैतिक मूल्यों को संरक्षण दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, प्रबुद्ध वर्ग विधानसभा संयोजक शिव कुमार गोस्वामी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, अंकुर शिवहरे, विनीत शुक्ला, शरद तिवारी, भागीरथ नगायच, राहुल अग्रवाल, बीके तिवारी के अलावा प्रबुद्घ वर्ग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें