फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत छह लोग घायल हो गए। थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी सुरेंद्र (18) सोमवार की दोपहर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह जंटपुरा निवासी गोटीराम, सुभाषनगर निवासी सागर, कमासिन निवासी विकास, इंदिरानगर निवासी साबिया व परमानंद चौक निवासी सुमन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। विकास की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें