फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के महज छह दिन बचे, लक्ष्य के सापेक्ष छह फीसदी हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में चल रही गेहूं खरीद इस बार रफ्तार नहीं पकड़ सकी। दो माह नौ दिन का समय बीतने के बाद लक्ष्य के सापेेक्ष महज छह फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी। गेहूं खरीद में महज छह दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में लक्ष्य का 10 फीसदी पूरा हो पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का काम एक अप्रैल से शुरू हुआ था। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 38 हजार एमटी निर्धारित किया गया। खरीद के लिए 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें अभी तक 667 किसानों के 2346.70 एमटी ही गेहूं खरीदा जा सका है।
गेहूं खरीद का काम 15 जून तक होना है। ऐसे में महज छह दिन का समय शेष बचा है। किसान केंद्रों में नहीं पहुंच रहे है। जिससे खरीद का प्रतिशत बढ़ पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला खाद एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय का कहना है कि अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 6.18 फीसदी खरीद हुई है। बताया कि इस बार जिले में गेहूं की उपज कम हुई। किसानों ने हरी मटर अधिक बोई। जिससे लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें