फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में आमने-सामने देवरानी-जेठानी

Tue, 01 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में रिश्तों के बीच जंग शुरू हो गई है। न्याय पंचायत क्षेत्र खरेला देहात और ऐचाना न्याय पंचायत में कहीं देवरानी-जेठानी आमने सामने है तो कहीं प्रधानों और पूर्व प्रधानों के बीच रोमांचक मुकाबले के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


चरखारी विकास खंड की 52 ग्राम पंचायतों के दूसरे चरण में होने वाले ग्राम प्रधान और सदस्य पद के चुनाव मैदान में रिश्तों के बीच मुकाबला अधिक देखने को मिल रहा है।

एक दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को नजदीक देख चुनाव प्रचार में उतरे प्रत्याशी पारिवारिक रिश्तों को भूल प्रधान पद के लिए जोड़तोड़ में दिन-रात लगे है।
विज्ञापन


मतदाताओं के बीच गहरी पैठ बनाने के लिए तीन न्याय पंचायत क्षेत्रों में रिवई, खरेला देहात और ऐंचाना में खूनी रिश्ते चुनाव मैदान में आमने-सामने है। ग्राम ऐंचाना में 1900 मतदाताओं के बीच 18 प्रत्याशी मैदान में है।

निवर्तमान प्रधान राहुल तिवारी की पत्नी रिंकी और जेठानी अंजली तिवारी पत्नी दिनकर तिवारी चुनाव में आमने-सामने है। हरी सिंह यादव की पत्नी मानकुंवर सहित 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

खरेला देहात गांव की प्रधानी के लिए निवर्तमान प्रधान सुनीता यादव के सामने देवरानी फूलकुंवर पत्नी जयसिंह है। यहां पूर्व प्रधान सुनीता सिंह सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

ग्राम रिवई में नीलम पत्नी दृगविजय सिंह के सामने उनकी देवरानी ऊषा पत्नी जगभान सिंह चुनाव मैदान में खड़े है। निवर्तमान प्रधान भजनलाल यादव की पत्नी रानी यादव, समाजसेवी ब्रजभूषण तिवारी की पत्नी कमलेश तिवारी सहित करीब पांच हजार मतदाताओं के बीच 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

ग्राम बसौठ में पूर्व प्रधान स्कंद तिवारी और कपिल तिवारी सहित छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ग्राम पहरेथा में निवर्तमान प्रधान मालती द्विवेदी और पूर्व प्रधान शांति अहिरवार सहित चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें