महोबा/अजनर। जिले में अलग-स्थानों में पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना अजनर के बघौरा गांव निवासी पुष्पेंद्र (24) अपने भाई रवि (21) के साथ बाइक से किसी कार्य से कस्बा जैतपुर गया था। सुबह करीब 11 बजे घर लौटते समय मवइया तिराहे के समीप स्थित पुल के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया।
इसी तरह जालौन निवासी जीतेंद्र (55), भटेवर निवासी महावीर (33), स्यावन निवासी मथुरा प्रसाद (45), छिकहरा निवासी नरेंद्र (26) व बगमऊ लवकुशनगर निवासी लखनलाल (72) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)