फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लगातार बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से नाराज जिला कांग्रेस व महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को सड़कों पर उतर आए। महिला कार्यकर्ता बैलगाड़ी में सवार होकर महंगाई का विरोध जताती रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई रोक पाने में नाकाम प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसीदास लोधी व महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकीला बानो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, परमानंद तिराहा, कचहरी, लवकुश नगर तिराहा आदि मार्गों होकर गुजरे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी लेकर शामिल हुईं। बढ़ी कीमतें वापस न लिए जाने पर वृह्द आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रोशनी खान, छत्रपाल यादव, बृजराज, गीता, बुधिया कुशवाहा, ज्योति, मीरा समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें