फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्राएं वीडियो बनाकर कोरोना से प्रतिदिन कर रहीं जागरूक

विज्ञापन
कोरोना महामारी के प्रति वीडियो बनाकर जागरुक करतीं छाया व छवि - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल की दो छात्राएं सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर (योद्धा) बनकर उभरी हैं। दोनों बहनें कोरोना महामारी से बचाव के लिए न केवल वीडियो बनाकर यूट्यूब पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

आरबीपीएस की कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छाया शर्मा व कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी छोटी बहन छवि शर्मा लोगों को जागरूक कर रही हैं। पढ़ाई की उम्र में ये दोनों बहनें समाज को कोरोना वायरस से बचाव का पाठ पढ़ा रही हैं। कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। ऐसे में दोनों बहनों ने समाज में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए वीडियो बनाकर अपलोड करने का फैसला किया। इसमें मददगार बने उनके वीडियोग्राफर पिता मुकेश। उन्होंने दोनों बेटियों से वीडियो शूटिंग का वादा किया और यह सिलसिला एक सप्ताह से चल निकला। छात्रा छाया और छवि ने शुरुआत के दो वीडियो अंग्रेजी में तैयार कर अपलोड किए हैं। दोनों बहनें वीडियो बनाने के लिए पहले स्क्रिप्ट तैयार करती हैं। इसके बाद शूटिंग उनके पिता करते हैं। इसके लिए बहनों ने लॉकडाउन, गो कोरोना व कोरोना को हराना है भारत को जिताना है, जैसे स्लोगन लिखी टी शर्ट पहनती हैं।
क्या कहते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य
आरबीपीएस के प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल दोनों छात्राओं को कोरोना वॉरियर बताते हुए कहते हैं कि दोंनों ने साबित कर दिया है कि वे कितनी गंभीर हैं और घर पर रहकर भी समाज के लिए काम किया जा सकता है। अब जबकि पूरी दुनिया में कोरोना के चलते लगभग पचपन हजार लोग जान गंवा चुके हैं, ऐसे में इन बेटियों के संदेशे को सभी को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें