फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसने पर दादा-दादी के मरने का बहाना करते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वाहनों से निकलने वाले लोग लॉकडाउन में फंसने पर अब जिंदा दादा-बाबा के मरने का बहाना बनाकर निकल जाते हैं। वहीं कुछ लोग दवां लेने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से पुलिस की सख्ती बढ़ने के कारण अब जगह-जगह लगी पुलिस द्वारा रोकने पर लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। हालात यह है कि छह-छह महीने पुराने पर्चे लिए लोग घूम रहे हैं। पूछने पर कोई पर्चा दिखाता है तो कोई बैंक की पासबुक दिखाकर निकल रहा है। कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है। स्थिति यह है कि लॉकडाउन से किसी तरह बचने के लिए कुछ लोग तो दादा-दादी तो कोई बाबा के मरने की बात कहकर निकल जाता है और गली-कूचे में लगी पुलिस भी मौत की खबर सुनकर उन्हें जाने देती है। इंस्पेक्टर ध्यान सिंह का कहना है कि लोगों ने हद कर दी है। पुलिस की कड़ाई के बाद भी लोग शहर में निकलने के लिए दवा के पुराने पर्चे डाले घूम रहे हैं। सुबह बैंक जाने की बात कहकर लौटे युवक से पैसे निकालने के बावत पूछने पर बताया कि बैंक का सर्वर फेल है और पैसे नहीं निकल पाए। कुछ लोग राशनकार्ड जेब में डालकर खाद्यान्न सामग्री लेने की बात कहकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें