फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में दूर की जाए जलभराव की समस्या

विज्ञापन
प्राईवेट बस स्टैंड के निरीक्षण दौरान एसडीएम को निर्देश देते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। छतरपुर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी ली। साथ ही सदर एसडीएम मो. अवेश को निर्देश दिए कि बस स्टैंड को बेहतर बनाएं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बस स्टैंड के गेट पर सीसी डलवाने का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
पालिका द्वारा दुकानें भी बनवाई जाए। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीसी व इंटरलाकिंग के लिए स्टीमेट बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर नगरपालिका महोबा के चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें