फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला व मारपीट किए जाने के मामले में पूर्व प्रधान समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पचपहरा गांव निवासी भवानीदीन 14 अक्तूबर की सुबह छह बजे घर पर था। तभी दस लोग लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए परिजनों व बच्चों को भी पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस को सूचना देने पर दबंगों ने मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। जानलेवा हमला व मारपीट में एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए। पीड़ित भवानीदीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तेज प्रताप यादव, रामप्रताप, कुलदीप यादव, अमरचंद्र, प्रदीप, रामसनेही, महिपाल, पृथ्वी सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई सुमित नारायण को सौंपी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें