फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: केंद्र निर्धारण के लिए आज अपलोड होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण के लिए सोमवार तक रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसे लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 के लिए केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक अपलोड होगी। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति की आख्या डीआईओएस स्तर से वेबसाइट पर अपलोड और अपडेट की जाएगी। सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन समेत) की सूची सार्वजनिक करते हुए गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 22 अक्तूबर तक अपलोड की जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें