फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव से मारपीट में पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंडवारा में सरकारी राशन दुकान आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक में पंचायत सचिव से मारपीट व सरकारी अभिलेख फाड़े जाने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंड़वारा गांव में 26 नवंबर को सरकारी राशन की दुुकान आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र राजपूत ने ग्राम पंचायत सचिव सतीश कुमार को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। साथ ही सरकारी अभिलेख फाड़ दिए थे। बाद में आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चला गया था। पीड़ित सचिव ने कर्मचारियों के साथ कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र राजपूत निवासी विजयपुर के खिलाफ मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें