खिचड़ी खाते विभिन्न समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को आधा दर्जन स्थानों पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने एक साथ खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान जातिवाद व छुआछूत को मिटाने का संकल्प लिया गया।
बजरंग दल की ओर से मोहल्ला सुभाषनगर, किशोर मंच, संदीप मैमोरियल स्कूल परिसर व राम नवमी उत्सव समिति कार्यालय में खिचड़ी भोज हुआ। इस मौके पर जिला संयोजक सत्येंद्र गुप्ता ने कहा हम सब एक ही ईश्वर की संतान है। उन्होंने कहा जातिवाद व छ़ुआछूत समाज को पीछे ढकेल रहे हैं। तमाम लोग अभी भी जातिवादी सोच के साथ जी रहे है। लोगों को जातिवाद व छुआछूत मिटाकर एक साथ रहना चाहिए। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने सामाजिक समरसता कायम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मनीष सोनी, नीरज रावत, भारत लाल तिवारी, मनोज रावत, धर्मेंद्र सेन, रवि, शिवम, दीपक के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।