नगर पंचायत ने मंगाए मोबाईल ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की समस्या से बचने के लिए नगर पंचायत ने नए मोबाइल ट्रांसफार्मर अपनी निधि से मंगाए हैं। ट्रांसफार्मर फुंकते ही नगर पंचायत का मोबाइल टावर संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करेगा।
नगर पंचायत के चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने मोबाइल ट्रांसफार्मरों को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि कस्बे में बिजली ट्रिपिंग के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे थे। जिससे कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। बिजली विभाग से मोबाइल ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर पंचायत निधि से दो नए मोबाइल ट्रांसफार्मर मंगाए गए।
अब संबधित वार्ड में ट्रासंफ ार्मर जलने पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। इस दौरान दिलीप तिवारी, रामबाबू द्विवेदी, कल्लू उपाध्याय, रामदयाल प्रजापति, रामबालक पांडेय, राजेंद्र त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।