फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
बारिश के बाद हरी हो गई फसलें - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। दो दिन की बारिश से खेतों में सूख रही फसलों में जान आ गई है। फसलें हरी-भरी दिखाई देने लगी हैं। खेत में पड़ा बीज भी अंकुरित होने लगा, जिससे किसानों ने राहत महसूस की है। जमीन न होने से किसानों ने बुवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर में 20 दिन पूर्व मामूली बारिश होने से किसानों ने मूंगफली, उड़द, मूंग की बुवाई कर दी थी। क्षेत्र में 80 फीसदी बुवाई भी हो चुकी है। इस बार मूंगफली का भाव अच्छा मिल जाने से अधिकांश किसानों ने मूंगफली की बुवाई की है, लेकिन बारिश न होने से किसान चिंतित थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी बीज अंकुरित न होने से किसान चिंतित थे। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है।
खिरिया कला के श्याम लाल मिश्रा रमेश मिश्रा राम कृपाल राजपूत, मवईया के महेश व्यास, सूरज व्यास, बुधौरा के प्रताप राजपूत, नृपत राजपूत, मगरोल कला के भगवतशरण सुल्लेरे, राकेश सुल्लेरे का कहना है कि बारिश न होने से बीज तैयार करने के बाद भी निराश होकर घर बैठ गए थे, लेकिन दो दिन की बारिश ने सभी की निराशा दूर कर दी है।
विज्ञापन

बुवाई में थोड़ा विलंब जरूर हुआ है, लेकिन किसान बुवाई करने में तेजी से लग गए हैं। उम्मीद है कि अच्छी फसल होगी। केवीके बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चन्द्र ने बताया कि दो दिन में जिले में अच्छी बारिश हुई है जो किसानों के लिए लाभ दायक है। सूख रही फसलें फिर से हरी होने लगी हैं। अभी आगे भी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें