महोबा जिले के विकासखंड जैतपुर के छोटे से गांव आनंदपुरा की बेटी ने सीबीएसई 12वीं के परिणाम में परचम लहराया है। उसने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी को लेकर लोग शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी इस कामयाबी से प्रभावित होकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके लिए लैपटाप भेजा और पत्र लिखकर खूब पढ़ने और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को दिल्ली से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल, झांसी से राहुल राय महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने अनुसुइया के घर पहुंचकर लैपटाप सौंपा और पढ़ाई को लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसको लेकर अनुसुइया का कहना है कि प्रियंका दीदी ने लैपटाप भेजा है। अब दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए आवेदन कर आईएएस की तैयारी करूंगी।