फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने महोबा में बुंदेली भाषा में जनता पर लुटाया प्यार फिर, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

Sat, 27 Nov 2021 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद प्रियंका गांधी भी कानपुर बुंदेलखंड की चुनावी हवा जानने के लिए महोबा पहुंची। यहां उन्होंने बुंदेली अंदाज में लोगों से बातचीत की उन्हें भरोसा दिलाया अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
महोबा में प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार की दोपहर 2.50 बजे मंच पर पहुंची। 32 मिनट के संबोधन की शुरुआत उन्होंने बुंदेली भाषा सीखी। कहा कि बुंदेलखंड के सब भइया बहनन को राम-राम और मोड़ियन को बहुत-बहुत प्यार। हमाए बड़े भाग्य है कि हमका आल्हा-ऊदल जैसे वीरन की भूमि पर आवे को मौका मिलो।
विज्ञापन


महोबा वालों मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है और थोड़ा दुख भी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि दो सप्ताह पहले वह ललितपुर गईं थीं। जहां खाद के लिए लाइन में लगे दो किसानों की मौत और दो किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। वह ललितपुर जाकर उनके परिवार से मिलीं। परिजनों ने बताया कि सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा था।

अचानक बारिश होने से वह खुश थे और खाद डालकर अच्छी फसल पैदावार की उम्मीद थी। खाद वितरण केंद्र की लाइन में खड़े होने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ बुंदेलखंड में 1,500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। बुंदेलखंड में रोजगार न मिलने से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में नहीं लीं बसें, अब मीटिंगों के लिए बसों की लग जाती है लाइन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कोरोना के समय अचानक लॉकडाउन किया गया। बुंदेलखंड के हजारों भाई-बहन बड़े-बड़े शहरों से पैदल लौटे। पूरा परिवार पैदल नंगे पैर व भूखे चले लेकिन सरकार ने कोई मदद नहीं की। जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बसे देने को कहा तो सरकार ने हमसे बसें नहीं लीं। अब जब बड़ी मीटिंगें व रैली होती हैं तो बसों की लाइन लग जाती है ताकि दिखे कितनी भीड़ आई हैं लेकिन जब जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

प्रियंका ने बुंदेली कहावत लबरा बड़ा की दौंदा का किया जिक्र तो हंस पड़ी जनता
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बुंदेली कहावत लबरा बड़ा की दौंदा का जिक्र कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि कौन बड़ा तो लोग हंस पड़े। यह तंज उन्होंने झूठे विज्ञापनों की बात कहते हुए कसा। कहा कि भाजपा झूठे विज्ञापन देती है। मोदी जी जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन करने गए।

भाजपा नेताओं ने अपनी सोशल मीडिया पर फोटो लगाई कि जेवर का एयरपोर्ट बहुत बढ़िया हैं। बाद में पता चला कि चीन की फोटो है और नोएडा में शिलान्यास करने गए थे। वे अपने विज्ञापनों में चीन के एयरपोर्ट की फोटो लगाते हैं और अमेरिका की फैक्टरियों की फोटो लगाते है। इन लोगों को कोई परवाह नहीं है कि सच्चाई बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो समझ रहे हैं कि चुनाव के मंच पर झूठे वचन दें और चुनाव के बाद आपको भूल जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें