फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कोरोना संक्रमण से निजी चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में एक डॉक्टर की कोरोना संक्रमण से मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया। रविवार को 18 मरीज और कोरोना पॉजिटिव मिले, इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 353 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के घर व आसपास की गलियों को सैनिटाइज कराने के बाद चार सौ मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग करके इलाके को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि मरीज घटने की बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के घर के लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना मास्क के घर के बाहर न निकलने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में सैनिटाइज करने के बाद परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया है।
शहर के मोहल्ला जारीगंज में एक ही परिवार के पांच लोग, मोहल्ला दरियापुरा में एक ही परिवार के दो, गांधीनगर में चार, नैकानापुरा में एक, नयापुरा नैकाना में एक, ग्राम नकरा और ग्राम पनवाड़ी में एक-एक, खरेला में एक, न्यायालय सुरक्षा कोर्ट व ज्ञानदीप स्कूल के पास एक कोरोना पॉजिटिव मिला। सभी संक्रमितों को पनवाड़ी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें