महोबा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। 27 सितंबर से चरखारी ब्लॉक से प्रशिक्षण की शुरुआत होगी जो 6 अक्तूबर तक चलेगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 28 सितंबर से 06 अक्तूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें चरखारी ब्लॉक में 27 व 28 सितंबर, जैतपुर में 29 व 30 सितंबर, कबरई ब्लॉक में एक से चार अक्तूबर और पनवाड़ी ब्लॉक में 05 व 06 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।