फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। स्कूल से लौटते समय शनिवार देर शाम मुक्तानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। सेफ्टी लॉक लगाए न होेने से हेलमेट निकल गया और प्रधानाचार्य सिर के बल सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग गया। स्कार्पियो कब्जे में लेकर पुलिस उसके चालक और मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कबरई थाना क्षेत्र के बरबई गांव निवासी राम बालक प्रजापति (59) मुक्तानंद इंटर कॉलेज ग्योड़ी में प्रधानाचार्य थे। शनिवार देर शाम वह बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहे थे। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरबई स्टैंड के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने राम बालक की बाइक में टक्कर मार दी। प्रधानाचार्य उछलकर दूर जा गिरे और सिर से हेलमेट निकल गया। गिरने से सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक और उसमें सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए।
बस स्टैंड के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल राम बालक को सीएचसी कबरई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधानाचार्य के दो बेटे सचिन, शुभम और दो बेटियां दीपिका व सुष्मिता हैं। थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक औ मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें