फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक छोर से अखिलेश, दूसरे से केशव मौर्य साधेंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। बुंदेलखंड में तीसरे चरण के लिए रण तैयार हो गया है। आज दो स्टार प्रचारक महोबा में हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव महोबा विधान सभा में प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में दोपहर एक बजे डाक बंगला मैदान में रैली करेंगे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12 बजे श्रीकिशोर गोस्वामी डिग्री कॉलेज प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ उमेश कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें