फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेली संस्कृति का संरक्षण करना युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी

Sun, 04 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से शहर के रामनगर स्थित प्रहलाद जूनियर हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान संस्कृति विभाग के सदस्य व संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि बुंदेली संस्कृति का संरक्षण करना युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

संगीताचार्य ने लोक गायन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बुंदेली संस्कृति का महत्व बताया। कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति है। लोक एवं जनजाति संस्कृ़ति विभाग की ओर से लोक विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, छात्र-छात्राएं लोक विधाओं में पारंगत हो सके।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को बुंदेली लोक विधा अचरी, फाग, होली गीत आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक चरण सिंह, प्रधानाचार्य रेखा, ढोलक वादक मनोज कुमार, मंजीरा वादक वेदांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें