फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता की देश का सच्चा सेवक : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा कार्यालय में बूथ समिति सत्यापन कार्यशाला में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता ही राष्ट्र की उन्नति के लिए तन मन से कार्य करता है। मंत्री, विधायक व सांसद पांच साल बाद पुन: कार्यकर्ता हो जाते हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लगातार जनहित में काम करती आ रही है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर सक्रियता बढ़ानी हैं। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहाकि टिकट वितरण कार्यकर्ताओं के मन मुताबिक नेता को भले ही न मिले लेकिन कार्यकर्ता मन के काम करता है।
महोबा विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदला जाएगा। कार्यशाला में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, डॉ. संतोष चौरसिया, चेयरमैन दिलाशा तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें