फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंककर नारेबाजी

विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला फूंक नारेबाजी करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शांति व्यवस्था को लेकर आल्हा चौक पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मयंक तिवारी ने कहा कि उदयपुर में एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर अपलोड कर दिया गया। इसके विरोध में आल्हा चौक में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। वहां की सरकार इस तरह की गतिविधियों पर लगाम कसने में नाकाम है। इस मौके पर विपिन भदौरिया, अनमोल द्विवेदी, प्रमोद कुशवाहा, राजेेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें